विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित-

  • whatsapp
  • Telegram
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित-
X


दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा पौधे का रोपण कर इस अभियान का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात प्रति कुलपति प्रो0 सुधीर कुमार अवस्थी, वित्त अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी एवं महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डा0 राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा वृक्षारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान किया तथा समाज में यह संदेश प्रसारित किया की वर्तमान परिदृश्य को देखते हुये पर्यावरण सुधार अत्यन्त आवश्यक है जिस प्रकार पृथ्वी के तापमान में वृद्धि एवं भू-जल में कमी हो रही है उसे रोकने में वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

मा0 कुलपति महोदय द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर स्थित उद्यान में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य परिसर में हरित आवरण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना एवं वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण तथा विश्व विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का आवाहन किया की समाज एवं पर्यावरण के सुधार हेतु एक पौधा अवश्य लगाये।

कार्यक्रम में डीन इनोवेशन डॉ. शिल्पा डी कायस्था, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण भाई पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिव्यांश शुक्ला, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंजनी कुमार द्विवेदी, असिस्टंट प्रोफेसर डा0 द्रोपदी यादव एवं मुख्य कार्यकारी नवाचार अधिकारी श्री अंशु सिंह, इन्क्यूबेशन मैनेजर श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रोग्राम मैनेजर श्री प्रभाकर सिंह, इनोवेशन ऑफिसर श्री शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी श्री जसवंत यादव, डिजिटल मार्केटिंग एसोसिएट श्री सुयश सक्सेना, जूनियर प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार साहू, जूनियर प्रशासनिक अधिकारी रूचि बाजपेयी एवं छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन के अन्य सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Next Story
Share it