छात्रों के लिए बड़ी राहत: भाषा विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को और सुगम बनाते हुए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।...

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को और सुगम बनाते हुए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।...
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को और सुगम बनाते हुए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकांश पाठ्यक्रमों में पंजीकरण एवं प्रवेश हेतु समर्थ (Samarth) पोर्टल को 30 जून 2026 तक खुला रखने का निर्णय लिया है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने जानकारी दी कि B.B.A., M.B.A., B.C.A., M.C.A., B.Pharm, D.Pharm., B.Tech (सभी शाखाएं), M.Tech (सभी शाखाएं), BA LL.B., LL.B., B.Com. एवं B.Sc. (Biotechnology) को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा शेष पाठ्यक्रमों के लिये 5 जून से डायरेक्ट एडमिशन (सीधे प्रवेश) की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इस व्यवस्था के तहत बी.ए., एम.कॉम, एम.ए. (इतिहास, उर्दू, शिक्षा, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी आदि), बी.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी), बीजेएमसी, एमजेएमसी और एलएलएम जैसे पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है।
इस संबंध में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा “विश्वविद्यालय का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। प्रवेश प्रक्रिया को लचीला और सुलभ बनाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी योग्य अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे।”
प्रभारी कुलसचिव विकास ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।





