योग से स्वास्थ्य का संदेश: केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन
लखनऊ, 21 जून। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर...

लखनऊ, 21 जून। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर...
लखनऊ, 21 जून। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष योग सत्र में बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया। उनके साथ रजिस्ट्रार श्री विकास, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद सहील , डॉ. शारिक़, डॉ. मेहदी हसन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने जन भवन में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भी सक्रिय सहभागिता की, जबकि एनसीसी के विद्यार्थियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।





