महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने बीएससी फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया

  • whatsapp
  • Telegram
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने बीएससी फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया
X


आजमगढ़: महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने बीएससी फाइनल सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि यह परिणाम समय पर और पारदर्शी तरीके से जारी किया गया है, ताकि छात्रों को उनकी मेहनत का सही प्रतिफल मिल सके।

परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने कहा, "हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है, ताकि सभी छात्रों को सटीक और समय पर परिणाम मिले। हम पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अन्य सभी कोर्सों के भी परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे, जिससे सभी छात्रों को उनके परिणाम शीघ्र प्राप्त हो सकें।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोल नंबर के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक करें और किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते है l

Next Story
Share it