एमएसडीयू ने घोषित किया बीए फाइनल का रिजल्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू ने घोषित किया बीए फाइनल का रिजल्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
X


www.msdsu.ac.in पर उपलब्ध है परिणाम, PG प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने आज बीए अंतिम वर्ष/फाइनल सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में उल्लास का माहौल बन गया। कैंपस से लेकर घरों तक बधाइयों का तांता लग गया। सफल छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए आगे की पढ़ाई और करियर के संकल्प दोहराए।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, "यह परिणाम केवल अंकों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि आपकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की जीत है। डिग्री यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अवसरों का प्रवेशद्वार है। अब आपके सामने उच्च शिक्षा,सिविल सेवा, पत्रकारिता, शिक्षण और उद्यमिता के अनेक मार्ग खुले हैं। महाराजा सुहेलदेव का आदर्श हमें यही सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। एमएसडीयू परिवार सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य के साथ खड़ा है।"

परीक्षा नियंत्रक आनन्द कुमार मौर्य ने बताया कि परिणाम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ तैयार किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम एवं डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट अस्थायी प्रमाणपत्र के रूप में मान्य होगी। जिन छात्रों को अंकपत्र में कोई शंका हो, वे नियमानुसार निर्धारित समय में स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी का उद्देश्य छात्रों का विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और सुदृढ़ करना है। बीए उत्तीर्ण छात्र अब विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शेष व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम भी अति शीघ्र घोषित किया जाएगा

Next Story
Share it