एमएसडीयू में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के प्रभावी संचालन हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का गठन

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के प्रभावी संचालन हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का गठन
X


आजमगढ़, 22 जुलाई। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू), आजमगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता तथा विभिन्न गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार के आदेशानुसार लिया गया है। विश्वविद्यालय आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष प्रो. अमरजीत बनाए गए हैं। समिति में डॉ. देवेंद्र पाण्डेय, डॉ. परमानन्द पाण्डेय,डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति,डॉ. मनीषा सिंह, आदर्श मिश्रा, शांभवी तिवारी तथा सूर्य प्रकाश अग्रहरी को सदस्य नामित किया गया है। सहायक कुलसचिव चन्दन कुमार को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है!

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समिति का दायित्व ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का नियोजन, संचालन, व्यापक जन-जागरूकता, आवश्यक समन्वय तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। समिति परिसर एवं समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित की जाएगी!समिति की प्रथम बैठक आज कुलपति सभागार में आयोजित की गयी , जिसमें सभी नामित सदस्यों ने अभियान की कार्य-योजना पर चर्चा की !

Next Story
Share it