महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शीघ्र, समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है परिणामआजमगढ़, 23 जुलाई। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू), आजमगढ़ ने शैक्षणिक...

सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शीघ्र, समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है परिणामआजमगढ़, 23 जुलाई। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू), आजमगढ़ ने शैक्षणिक...
सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शीघ्र, समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है परिणाम
आजमगढ़, 23 जुलाई। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू), आजमगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न व्यावसायिक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समर्थ पोर्टल पर अपना परिणाम देखने तथा आगामी काउंसिलिंग के लिए तैयार रहने की अपील की है।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न हुई थीं। प्रथम पाली में बीसीए एवं एमएससी (जंतु विज्ञान), द्वितीय पाली में बीबीए, एमए (भूगोल) एवं एलएलएम तथा तृतीय पाली में बीए-एलएलबी एवं एमबीए (एबीएम) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुईं।
प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सियाराम शुक्ला ने बताया कि सभी संबंधित पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित कर दिया गया है तथा सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, वैध फोटो पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा,फ़ीस नकद या आन –लाइन माध्यम से विश्वविद्यालय में ही जमा हो जाएगी |
इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं छात्र-केंद्रित प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसडीयू विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर काउंसिलिंग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं समर्थ पोर्टल पर जारी सूचनाओं का नियमित रूप से अवलोकन करने की अपील की।





