राजनीति शास्त्र विभाग में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय पत्र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय पत्र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय पत्र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभागीय शैक्षणिक वातावरण, भविष्य की संभावनाओं एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन से परिचित कराना रहा. कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक डॉ. विपिन सिंह, श्री मृणाल झा एवं श्री प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष डॉ. पूनम चौधरी द्वारा की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पूनम चौधरी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पालन करते हुए निरंतर परिश्रम करने तथा अपने विश्वविद्यालय एवं देश का नाम विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें लक्ष्य-केन्द्रित अध्ययन की सलाह दी।विभागीय शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग सदैव उनके शैक्षणिक एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन हेतु तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समय प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।ओरिएंटेशन सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय प्रस्तुत किया तथा अपने भविष्य के लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं को साझा किया। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर विभाग द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।





