मसुविवि तृतीय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पं. हरि प्रसाद चौरसिया ,

  • whatsapp
  • Telegram
मसुविवि तृतीय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पं. हरि प्रसाद चौरसिया ,
X



आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के तृतीय दीक्षांत समारोह के बाबत शहर के प्रतिष्ठित शिबली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ,कुलसचिव अमृतलाल एवं परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने मीडिया से सीधे मुखातिब होते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का आगमन समारोह के एक दिन पूर्व अर्थात 10 अगस्त 2026 को जनपद में हो रहा है। 11 अगस्त को कुलाधिपति महोदय प्रातः 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ पहुंचकर तृतीय दीक्षांत समारोह में सहभाग करेंगी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनभवन से स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत एचपीवी टीकाकरण के अवलोकन के साथ शुरू होगा। मा. कुलाधिपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का वस्त्रालंकरण एवं तदोपरांत छोटे बच्चों के चित्रकला एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी का महामहिम अवलोकन करेंगी। विश्वविद्यालय में कुलाधिपति महोदया नवनिर्मित निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत कार्य परिषद एवं संकायाध्यक्षों के साथ छायाचित्र के आयोजन में सहभाग करेंगी।

कुलपति ने कहा कि तृतीय दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा पंडाल में पहुंचने के उपरांत बच्चियां राष्ट्रगीत व कुलगीत प्रस्तुत करेंगी। मा. कुलाधिपति द्वारा तृतीय दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा होते ही मेरे द्वारा स्वागत उद्बोधन व प्रगति आख्या को प्रस्तुत करने के उपरांत अभ्यर्थियों को उपाधि प्रदान करेगें तथा उपाधि धारकों को दीक्षोपदेश सभी उपाधि धारकों को एक साथ देगें। मा. कुलाधिपति महोदया द्वारा डिजीलाकँर में अंक दंपत्र एवं उपाधि का समावेशीकरण होगा। तदोपरांत महामहिम के हाथों 20 पदकों का वितरण किया जाएगा। कुल 88 पदक वितरित किए जाएंगे।

सम्मान समारोह के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा श्री पंकज भाई डूंगरभाई मकवाना को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। महामहिम द्वारा विश्वविद्यालय की अर्धवार्षिक पत्रिका एवं प्राध्यापकों के छह पुस्तकों का विमोचन एक साथ होगा। मा. राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी व अतिविशिष्ट अतिथि योगेंद्र उपाध्याय जी के उद्बोधन के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया जी का सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तावित है।

मा. कुलाधिपति द्वारा आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के पांच-पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट एवं टीका प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा, साथ ही प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पुस्तक भेंट के उपरांत महामहिम का अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को रोचक कहानियां, कलर बुक ,एवं कलर का वितरण करेगी। अंत में कुलाधिपति महोदया दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा करेंगी। अंत में राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ पंडाल से शैक्षिक शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी। माननीय कुलाधिपति महोदया तुरंत संकायाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें विश्वविद्यालय की प्रगति के टिप्स देंगी । वहां से कुलपति आवास पर मध्यान भोजन के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदय अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम अंतिम है यदि कोई आंशिक परिवर्तन होगा तो वह महामहिम की सहमति के उपरांत ही संभव होगा।

कुलसचिव ने अपने मुख्य अतिथि के बारे में प्रेस को अवगत कराते हुए कहा कि पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया जी किसी परिचय के मोहताज नहीं है ।जहां तक मानद-उपाधि हेतु प्रस्तावित श्री पंकज भाई डूंगरभाई मकवाना का प्रश्न है आप गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के प्रतिष्ठित पटोला बुनकर प्रशिक्षक एवं समाजसेवी हैं। कुलसचिव ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड दीक्षांत समारोह के दिन आवश्यक रूप से है सभी पुरुष/छात्र कुर्ता ,पैजामा एवं धोती में तथा महिलाएं सफेद साड़ी रेड बॉर्डर से युक्त एवं बेटियां सफेद सलवार सूट एवं दुपट्टे में ही दीक्षांत के दिन परिसर में उपस्थित होगी। परीक्षा नियंत्रक ने पदक विजेताओं के बाबत विस्तृत जानकारी प्रेसवार्ता में दी ।अंत में कुलपति, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक महोदय ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके उपस्थित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने परिसर में पधारने के लिए कुलपति जी, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं सभी मीडिया के बंधुओं के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Next Story
Share it