भाषा विश्वविद्यालय में हुआ नशा मुक्ति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आज...

माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आज...
माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आज ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नशा मुक्ति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
भाषा विवि के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के सरंक्षण में इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अब्दुल हमीद, आईजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने नशा मुक्ति के प्रयासों और समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता को प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चक्रेश मिश्रा, एसपी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने नई पीढ़ी तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।इसी क्रम में सुश्री नित्या गोस्वामी, डिप्टी एसपी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान एवं उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरिफ अब्बास ने किया, जबकि डॉ. नलिनी मिश्रा, समन्वयक, एनएसएस ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. मुर्तज़ा अली अतहर, नोडल अधिकारी, एंटी नारकोटिक्स सेल, डॉ. अभय कृष्णा, डॉ. आशीष शाही, डॉ. राजकुमार, डॉ. हिमांशु, डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी, डॉ. मोहम्मद इरफान सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।





