रक्षाबंधन पर सद्भाव और सशक्तिकरण का संदेश

  • whatsapp
  • Telegram
रक्षाबंधन पर सद्भाव और सशक्तिकरण का संदेश
X


आज़मगढ़, 25 अगस्त 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर ‘सद्भाव और सशक्तिकरण का पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ब्लॉक-वन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रातः 11:30 बजे किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली सिंह ने किया, जिन्होंने रक्षाबंधन के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रंजना दीदी, जो ब्रह्माकुमारी आज़मगढ़

शाखा की प्रतिनिधि के रूप में कुलपति प्रो. संजीव कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों को राखी बांधी। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, और सकारात्मक सोच, आत्मबल एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने महिला सम्मान, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ परस्पर प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Next Story
Share it