हौसलों की उड़ान में भाषा विवि की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में बनीं विजेता
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिला कबड्डी टीम ने खुन-खुन जी महिला महाविद्यालय, लखनऊ में विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिला कबड्डी टीम ने खुन-खुन जी महिला महाविद्यालय, लखनऊ में विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिला कबड्डी टीम ने खुन-खुन जी महिला महाविद्यालय, लखनऊ में विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2026 ‘हौसलों की उड़ान-2026’ के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की बेटियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, अदम्य साहस, अनुशासन एवं मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व कृतिका गुप्ता ने किया, जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका दयालू ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का कुशल मार्गदर्शन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “हमारी बेटियों ने कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी हमारे विद्यार्थियों की निरंतर उपलब्धियां विश्वविद्यालय की बढ़ती पहचान का प्रमाण हैं।” उन्होंने विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के सदस्यों से भेंट कर उन्हें बधाई दी तथा उनके साथ सामूहिक छायाचित्र भी लिया और विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की बेटियां भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 2 सितंबर, 2026 को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री तथा खुन-खुन जी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विजेता महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शारिक ने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने टीम कप्तान कृतिका गुप्ता, कोच डॉ. दीपिका दयालू तथा टीम की सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।





