एमएसडीयू की टीम ‘एआई मंथन’ में प्रतिभाग के लिए कानपुर रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
एमएसडीयू की टीम ‘एआई मंथन’ में प्रतिभाग के लिए कानपुर रवाना
X


आजमगढ़, 11 सितंबर 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की टीम अखिल भारतीय स्तर के टेक इवेंट ‘एआई मंथन’ में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व स्वयं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार करेंगे।यह आयोजन कानपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश भर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की टीमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार, स्टार्टअप आइडिया और सामाजिक समस्याओं के तकनीकी समाधान पर मंथन करेंगी।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा, “यह गर्व का विषय है कि हमारा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर के एआई मंच पर अपने विचार रखेगा। एआई केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की भाषा है और हमारे छात्रों का इस मंच पर जाना विश्वविद्यालय की नवाचार-यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”विश्वविद्यालय की टीम में विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक मौजूद हैं, जो एआई आधारित प्रोजेक्ट और वि वि की प्रगति का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

इस कार्यक्रम में कुलसचिव , परीक्षा नियंत्रक , वित्त अधिकारी, प्रो जय सिंह , धीरज यादव , संजय यादव , अंकुर चौबे , विभा मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहेंगे ।

Next Story
Share it