भाषा विश्वविद्यालय को मिला नया वित्त अधिकारी, संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार
लखनऊ, 11 सितंबर 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में वित्तीय प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में नए वित्त अधिकारी की...
लखनऊ, 11 सितंबर 2026।ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में वित्तीय प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में नए वित्त अधिकारी की...
लखनऊ, 11 सितंबर 2026।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में वित्तीय प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में नए वित्त अधिकारी की नियुक्ति की गई है। श्री संतोष कुमार ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के नए वित्त अधिकारी (Finance Officer) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
श्री संतोष कुमार इससे पूर्व जनजाति विकास निदेशालय, लखनऊ में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन स्तर से हुई पदस्थापना के उपरांत उन्हें ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
विश्वविद्यालय में इससे पूर्व श्री सुभाष सिंह वित्त अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अब श्री संतोष कुमार द्वारा वित्त अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किए जाने के साथ ही यह जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है।
नए वित्त अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने से विश्वविद्यालय में वित्तीय कार्यों, बजट प्रबंधन, वित्तीय अनुश्रवण तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित गति मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से श्री संतोष कुमार का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।





