नशामुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय में जागरूकता पैदल मार्च
आजमगढ़, 13 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं निर्देशों के अनुपालन में ‘100 रविवार—नशामुक्त युवा, सशक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत महाराजा...

आजमगढ़, 13 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं निर्देशों के अनुपालन में ‘100 रविवार—नशामुक्त युवा, सशक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत महाराजा...
आजमगढ़, 13 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं निर्देशों के अनुपालन में ‘100 रविवार—नशामुक्त युवा, सशक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्ति जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। मार्च प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा—सशक्त युवा” सहित विभिन्न नारों एवं स्लोगनों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य की आधारशिला हैं। नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वक डॉ देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि सूचना: “नशा जीवन की राह को कमजोर करता है, जबकि संकल्प और सकारात्मक सोच सफलता की राह दिखाते हैं।”
कार्यक्रम का समन्वयन इसमें NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति, डॉ शशि प्रकाश शुक्ला, डा परमानंद पाण्डेय, डॉ. सचिन राय, की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ. महीप चौरसिया, डॉ. हिमांशु शेखर तिवारी, डॉ भंवर लाल सेनचा सहित, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





