सेवा संकल्प अभियान के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
X


झांसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने 60 क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उन्हें पौष्टिक सामग्री प्रदान की।

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए चिकित्सा के साथ सामाजिक सहभागिता और रोगियों को पर्याप्त पोषण मिलना भी आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलसचिव ज्ञानेन्द्र शुक्ला, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने भी टीबी उन्मूलन में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. शंभूनाथ, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. अमिता कुशवाह, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. संतोष पांडेय, अनिल बौहरे, अतुल खरे, विवेक अग्रवाल, भूपेंद्र मिश्रा, रूपेश कुमार नामदेव, डॉ. गुंजा चतुर्वेदी, सुनील तिवारी और आशीष अग्रवाल सहित समाज कार्य विभाग के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन टीबी अभियान की नोडल प्रभारी डॉ. नेहा मिश्रा ने किया तथा आभार डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने व्यक्त किया।

कृषि संस्थान में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने पौधा लगाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण में सहभागिता करनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कृषि संस्थान के समन्वयक डॉ. संतोष पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में कृषि संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Next Story
Share it