सेवा संकल्प अभियान के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण*

  • whatsapp
  • Telegram
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण*
X



झाँसी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं निर्देशों के क्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’** के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विश्वविद्यालय समुदाय में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने संदेश दिया गया कि सेवा का व्यापक अर्थ केवल मानव समाज की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कृषि विभाग के समन्वयक *डॉ. संतोष पांडेय* ने कहा कि वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन के साथ मानव जीवन के अस्तित्व का भी आधार हैं। इसलिए केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ‘एक पौधा—एक संकल्प’ की भावना को प्रमुखता देते हुए वृक्षारोपण को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय समुदाय ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-संतुलित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

Next Story
Share it