अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार क्षमता*

  • whatsapp
  • Telegram
अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार क्षमता*
X


झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्मजीवों के महत्व, उनके विविध उपयोग और मानव जीवन, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन पोस्टर-मॉडल प्रदर्शनी, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने बायोफ्यूल, खाद्य संरक्षण, बायोगैस, बायोफिल्म, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, कोरम सेंसिंग, जीवाणु विविधता तथा जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।

विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बी.बी.सी. डिग्री कॉलेज, झाँसी के प्राचार्य प्रो. टी. के. शर्मा ने प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति में सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता पर विचार रखे। विशेष आमंत्रित अतिथि प्रो. प्रशांत जमभूलकर ने सूक्ष्मजीव विज्ञान के वैश्विक परिदृश्य पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और शोध के लिए प्रेरित किया। डॉ. लवकुश द्विवेदी ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर विचार रखे, जबकि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. विनीत कुमार ने कहा कि सूक्ष्मजीव विज्ञान स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खोल रहा है।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. स्मृति त्रिपाठी, डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति तथा डॉ. शिल्पा मिश्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम में डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना, डॉ. संगीता लाल, डॉ. पंकज कुमार सागर, डॉ. संजय कुमार तथा डॉ. सरवेन्द्र विक्रम सिंह सहित विभाग के संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।

अंत में विजेता छात्र-छात्राओं के नाम घोषित किए गए। डॉ. रंजना भाटी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Next Story
Share it