नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत भाषा विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत चल रहे साप्ताहिक...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत चल रहे साप्ताहिक...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत चल रहे साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। इसमें छात्रावास के अंतःवासी छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने युवाओं एवं विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा इसके व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों को जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद और संदेशपरक प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्रों ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, पारिवारिक संबंधों, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। प्रस्तुति में सकारात्मक सोच, अच्छी संगति, स्वस्थ जीवनशैली, रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता और समय रहते जागरूकता को नशे से बचाव के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में रेखांकित किया गया। छात्रों ने अपने अभिनय के माध्यम से युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से स्वयं दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर प्रोवोस्ट डॉ. ऊधम सिंह ने कहा कि छात्रों की सक्रिय सहभागिता और प्रभावशाली प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। वार्डन डॉ. रामजीत सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ. कौशलेश कुमार शाह की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।





