‘सेवा संकल्प उद्यान’ के रूप में विकसित होगा कृषि संस्थान का पार्क
झाँसी, 20 सितंबर 2026।* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं निर्देशों के क्रम में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत...

झाँसी, 20 सितंबर 2026।* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं निर्देशों के क्रम में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत...
झाँसी, 20 सितंबर 2026।* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं निर्देशों के क्रम में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत कृषि एवं माइक्रोबायोलॉजी भवन के समक्ष स्थित पार्क में रविवार को सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने पौधरोपण कर विश्वविद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भाव का प्रतीक है। विश्वविद्यालय परिसर में विकसित किए जा रहे हरित क्षेत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे अधिक आवश्यक उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कृषि संस्थान के समक्ष स्थित पार्क का नाम ‘सेवा संकल्प उद्यान’ रखने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्षध्वनि के साथ प्रस्ताव का स्वागत किया। इसके साथ ही यह उद्यान विश्वविद्यालय के सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी, शिक्षक, कृषि संस्थान एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सुमिरन श्रीवास्तव, स्मृति त्रिपाठी सहित शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने ‘सेवा, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व’के संदेश को सुदृढ़ करते हुए विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।





