मेरा वोट, मेरा अधिकार’ की गूंज से जागा भाषा विश्वविद्यालय परिसर
‘लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता का संदेश गूंजा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास एवं निर्वाचन...

‘लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता का संदेश गूंजा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास एवं निर्वाचन...
‘
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता का संदेश गूंजा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास से हुआ और यह विश्वविद्यालय परिसर से होते हुए शैक्षणिक भवन तक पहुंची।
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विद्यार्थियों ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “मतदान अवश्य करें” जैसे संदेशों के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। युवा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। प्रत्येक पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी एवं विवेकपूर्ण ढंग से प्रयोग करे।”
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. उधम सिंह, वार्डन डॉ. रामजीत सिंह यादव, श्री कौशलेश शाह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व तथा मतदाता के अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। प्रभात फेरी का समापन शैक्षणिक भवन के समक्ष हुआ।





