सेवा संकल्प अभियान के तहत कुष्ठ आश्रम में जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम

  • whatsapp
  • Telegram
सेवा संकल्प अभियान के तहत कुष्ठ आश्रम में जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम
X



झाँसी, 25 सितंबर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महिला अध्ययन केंद्र एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम, झाँसी में जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आश्रम में निवास कर रहे लोगों एवं उनके परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और जीवन परिस्थितियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर कुष्ठ रोग से जुड़े भ्रम, भय एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया। आश्रम के अध्यक्ष मदन लाल ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग, उसके उपचार और सामाजिक चुनौतियों से संबंधित जानकारी दी। आश्रम में रहने वाले बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “न भेदभाव करेंगे, न भेदभाव होने देंगे” का संकल्प लेते हुए कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। अचला पांडेय के निर्देशन में संचालन समाज कार्य विभाग की शिक्षण सहायक गुंजा चतुर्वेदी ने किया तथा महिला अध्ययन केंद्र के भूपेन्द्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आस्था यादव, रिंकी, दीपांशी सिंह, रितु झा, रोहिणी अहिरवार, अंशी आर्य, अनिरुद्ध सिंह, ऋषि यादव, वैभव साहू, कृष्ण अग्रवाल, आदेश पाण्डेय सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Story
Share it