रील के जरिए विद्यार्थियों ने सुनाई सेवा की कहानी

  • whatsapp
  • Telegram
रील के जरिए विद्यार्थियों ने सुनाई सेवा की कहानी
X


आजमगढ़, 26 सितंबर 2026। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ‘सेवा की कहानी—रील प्रतियोगिता’* आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक वीडियो के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने सन्देश में कहा कि सेवा समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव है। युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को जनहित से जोड़कर सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। डिजिटल माध्यम आज युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त जरिया हैं, इसलिए इनका उपयोग समाज में सेवा और सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए।

प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया। डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रहरि, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति, डॉ. सचिन राय और डॉ. भंवरलाल ने सहयोग किया। संचालन कृति पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर डॉ.महीप चौरसिया , डॉ.अभय सिंह , डॉ.अर्चना पाण्डेय , डॉ. वंदना गिरी , डॉ. आसिफ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

Next Story
Share it