नशे से दूर रहकर रचनात्मकता और समाजसेवा में ऊर्जा लगाएं
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। Google Meet के माध्यम से हुए...
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। Google Meet के माध्यम से हुए...
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। Google Meet के माध्यम से हुए कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य वक्ता डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने सन्देश में कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और संभावनाओं को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति शिक्षा, रचनात्मकता और समाजसेवा में लगाने का आह्वान किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि नशे का असर स्वास्थ्य के साथ परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संबंधों पर भी पड़ता है। उन्होंने जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों को नशे से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया।
अभियान के संयोजक प्रो. अजित प्रसाद राय ने कहा कि नशामुक्ति के लिए परिवार और शिक्षण संस्थानों को युवाओं से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। एनएसएस समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश अग्रहरि ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय ने दिया। इस अवसर पर डॉ. शशि प्रकाश शुक्ल, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति, कृति पांडेय, आदर्श मिश्र सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।





