अंतरराष्ट्रीय पर्यटन फिल्म महोत्सव में पहुंची मसुविवि के विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट्री

  • whatsapp
  • Telegram
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन फिल्म महोत्सव में पहुंची मसुविवि के विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट्री
X



आजमगढ़। विश्व पर्यटन दिवस पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आजमगढ़ की पर्यटन संभावनाओं पर तैयार डॉक्यूमेंट्री का 5वें इंटरनेशनल टूरिज्म शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चयन हुआ है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।

विद्यार्थियों ने डॉक्यूमेंट्री में आजमगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया है। कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक रूप देते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक और कहानी कहने की कला के माध्यम से जिले की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “पर्यटन केवल यात्रा नहीं, बल्कि किसी क्षेत्र की संस्कृति, इतिहास और विरासत को दुनिया से जोड़ने का माध्यम है। आजमगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से इस विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। यह उपलब्धि युवाओं को अपनी विरासत को जानने, संजोने और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की प्रेरणा देगी।”

विभाग के प्रभारी शिक्षक़ डॉ. हिमांशु शेखर तिवारी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, मेहनत और व्यावहारिक ज्ञान का प्रमाण है।डॉ. वंदना गिरी का मानना है कि

विद्यार्थियों की यह सफलता आजमगढ़ की पर्यटन पहचान को व्यापक मंच देने के साथ युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संदेश भी देती है।

Next Story
Share it