संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस के गृह विज्ञान विभाग की ओर से सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन...

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस के गृह विज्ञान विभाग की ओर से सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन...
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस के गृह विज्ञान विभाग की ओर से सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘डिस्कवर द पावर ऑफ न्यूट्रिशन’ रही। आयोजन कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में किया गया।
माहभर चले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विस्तार व्याख्यान, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, बीएमआई जांच एवं डाइट काउंसलिंग, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी तथा जागरूकता रैली प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पौष्टिक भोजन, सही खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बीएमआई जांच एवं डाइट काउंसलिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को उनकी खान-पान संबंधी आदतों और स्वस्थ आहार के बारे में उपयोगी जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम प्रो. ताहिर फातिमा, डीन एवं विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान के निर्देशन में आयोजित हुआ। डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी और डॉ. अंजली सिंह ने कार्यक्रम के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। माहभर चले कार्यक्रम के माध्यम से “अच्छा पोषण, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत कल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।





