नुक्कड़ नाटक से एनसीसी विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
झांसी, 30 सितंबर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एनसीसी झांसी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने...
झांसी, 30 सितंबर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एनसीसी झांसी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने...
झांसी, 30 सितंबर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एनसीसी झांसी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद और अभिनय के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता, मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक में नैन्सी शर्मा, सिमरन साहू, रिया यादव, रिया यादव (माइक्रोबायोलॉजी), काश्वी, हिमांशु एवं अवनीश ने सहभागिता की। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।
कुलसचिव श्री ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के साथ सामाजिक चेतना एवं जनसेवा को भी महत्व देता है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
परीक्षा नियंत्रक श्री राज बहादुर ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ते हैं और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं।
आईक्यूएसी निदेशक मेजर (प्रो.) सुनील कुमार कबिया ने कहा कि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ समाज के प्रति योगदान से भी तय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकती है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





