सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में बनाई गई भव्य रंगोली
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के निर्देशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर...

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के निर्देशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर...
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के निर्देशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशाल एवं भव्य रंगोली का निर्माण किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
रंगोली के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रस्तुत किया गया। इस आकर्षक रंगोली में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। रंगों के सुंदर संयोजन से सजी इस भव्य रंगोली ने न केवल भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज में सेवा भावना और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं संबंधित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपसी सहयोग एवं सेवा की भावना को विकसित करना था।
कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि’ की भावना को साकार करने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ मनीषा सिंह, डॉ सपना त्रिपाठी डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला ने किया। सेवा संकल्प के संयोजक डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय सहित डा हरेंद्र सिंह प्रजापति, डा सचिन राय, डा दीक्षा उपाध्याय, शुभम राय, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित भव्य रंगोली कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही।





