सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
अपने उद्बोधन में कुलपति जी ने कहा, "विकसित भारत 2047 की संकल्पना निश्चित तौर से आज के युवा हाथों में है। युवा शिक्षित होकर समावेशी विकास का मॉडल अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तभी विकसित भारत 2047 की संकल्पना हम सभी की भागीदारी से साकार होगी।" उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शब्दों के माध्यम से विचारों को सशक्त बनाते हैं और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विभिन्न आयामों जैसे आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सारगर्भित भाषण दिए। यह आयोजन संगोष्ठी के क्रम में नए मीडिया की भूमिका पर भी केंद्रित था, जहाँ सोशल मीडिया और ई-समाचार पत्रों के युग में युवाओं की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई।
निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती हिना देसाई, , प्रो. समर बहादुर सिंह एवं प्रो. अरशद ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति, शांभवी तिवारी, वंशिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।





