ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में रोड सेफ्टी बूटकैंप आयोजित
लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में Aavas Financiers Ltd. की CSR पहल के अंतर्गत Triguna – The Science of...

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में Aavas Financiers Ltd. की CSR पहल के अंतर्गत Triguna – The Science of...
लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में Aavas Financiers Ltd. की CSR पहल के अंतर्गत Triguna – The Science of Living के सहयोग से “Ride Wise, Stay Safe – Road Safety Bootcamp” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रो. सौबान सईद, डीन एकेडमिक एवं कोऑर्डिनेटर तथा डॉ. नीरज शुक्ला, चीफ प्रॉक्टर एवं कार्यक्रम संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के समन्वय में डॉ. अनुभव तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेलमेट के सही एवं अनिवार्य उपयोग, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। Triguna – The Science of Living की टीम ने Road Safety Workshop, Quiz, Interactive Activities, VR Simulation तथा Pre & Post Assessments के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया। VR Simulation के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर संभावित जोखिमों और सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार का अनुभवात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा, “सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं Aavas Financiers Ltd. और Triguna – The Science of Living की इस सार्थक पहल की सराहना करता हूं।”
कार्यक्रम में श्री आदर्श गुप्ता, CEO, Triguna – The Science of Living; सुश्री शिवांगिनी सिंह, Assistant Manager, Triguna; डॉ. साक्षी मलिक, Project Associate, Triguna तथा श्री भूपेंद्र सिंह चौहान, Admin, Aavas Financiers Ltd. ने विद्यार्थियों से संवाद किया और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विश्वविद्यालय के 300 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट का वितरण रहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, गति पर नियंत्रण तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी जैसी आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
“Ride Wise, Stay Safe” बूटकैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को “Safe Drive, Save Life” का संदेश देते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।





