कॉफी विद कुलपति’ में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे कुलपति

  • whatsapp
  • Telegram
कॉफी विद कुलपति’ में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे कुलपति
X


आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में विद्यार्थियों को अपनी बात सीधे विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘कॉफी विद कुलपति’ के तीसरे संस्करण का आयोजन 7 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम एकेडमिक ब्लॉक-1 के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में होगा। इसमें विद्यार्थी कुलपति प्रो. संजीव कुमार के साथ अनौपचारिक एवं खुला संवाद करेंगे। इस दौरान विद्यार्थी अपनी समस्याओं, सुझावों, शैक्षणिक अनुभवों और विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े विचारों को साझा कर सकेंगे।

‘कॉफी विद कुलपति’ का उद्देश्य विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद की दूरी कम करना तथा छात्रों की भागीदारी को विश्वविद्यालय के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी आवाज, विचार और सुझाव सीधे कुलपति तक पहुंचाने का मंच मिलेगा।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय के केंद्र में हैं। उनकी समस्याओं को सुनना, उनके विचारों को समझना और अच्छे सुझावों को संस्थागत रूप देना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है। ‘कॉफी विद कुलपति’ संवाद की इसी संस्कृति को मजबूत करने की पहल है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार और सुझाव खुलकर साझा करने की अपील की है।

Next Story
Share it