सीएसजेएमयू में अंतर-परिसर तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न, अंतर-महाविद्यालय टीम का हुआ चयन

  • whatsapp
  • Telegram
सीएसजेएमयू में अंतर-परिसर तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न, अंतर-महाविद्यालय टीम का हुआ चयन
X


छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में अंतर-परिसर तीरंदाजी (Archery) प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस चयन ट्रायल के आधार पर आगामी अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय टीम का चयन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी श्री शुभम हजरिया एवं जॉइंट सेक्रेटरी श्री सौरभ तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन एवं तकनीकी पर्यवेक्षण तीरंदाजी प्रशिक्षक (Archery Coach) श्री प्रभात कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न परिसरों एवं पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकाग्रता एवं खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।

प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल के आधार पर आगामी अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु विश्वविद्यालय टीम का चयन किया गया। इंडियन राउंड (बालक वर्ग) में हिमांशु, हिरण्य एवं आयुष मिश्रा का चयन किया गया। इंडियन राउंड (बालिका वर्ग) में खुशी साहनी, प्रगति शर्मा, अजीमा पाल एवं वंदना पाण्डेय को टीम में स्थान प्राप्त हुआ। वहीं कम्पाउंड राउंड (बालक वर्ग) में वीरेन्द्र कुमार एवं रॉबिन का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के समापन पर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, श्री शुभम हजरिया, श्री सौरभ तिवारी एवं श्री प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जो एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

Next Story
Share it