सामाजिक बदलाव के वाहक बनें युवा : कुलपति प्रो. अजय तनेजा
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजी), उत्तर प्रदेश के सहयोग से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के एकेडमिक...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजी), उत्तर प्रदेश के सहयोग से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के एकेडमिक...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजी), उत्तर प्रदेश के सहयोग से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के एकेडमिक बिल्डिंग स्थित अटल हॉल में रोवर्स एवं रेंजर्स के लिए एक दिवसीय ‘बिगिनर्स कोर्स’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. उधम सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। रोवर्स एवं रेंजर्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सेवाभाव, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने रोवर्स एवं रेंजर्स आंदोलन के माध्यम से युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने पर बल दिया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विद्यार्थियों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। रोवर्स एवं रेंजर्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को समाज की आवश्यकताओं को समझने, सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।
उद्घाटन सत्र के पश्चात विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा तीन घंटे का तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्काउटिंग के बुनियादी कौशल, आउटडोर गतिविधियों, आपात परिस्थितियों में उपयोगी तकनीकों, सामुदायिक सेवा तथा नागरिक कर्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का समन्वय डॉ. मानवेंद्र सिंह (प्रभारी, रोवर्स) एवं डॉ. युसैराह अहमद (प्रभारी, रेंजर्स) ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सहभागिता की।





