चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित
आईईटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुलदीप, दिव्यांगी और आदित्य-अमन की जोड़ी ने मारी बाजीझाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आईईटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा...

आईईटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुलदीप, दिव्यांगी और आदित्य-अमन की जोड़ी ने मारी बाजीझाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आईईटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा...
आईईटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुलदीप, दिव्यांगी और आदित्य-अमन की जोड़ी ने मारी बाजी
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आईईटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। 13 से 16 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। पुरुष एकल में कुलदीप, महिला एकल में दिव्यांगी राय, जबकि पुरुष युगल में आदित्य बरनवाल और अमन कुमार मौर्य की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन चतुर्थ वर्ष के कुलदीप ने शानदार जीत दर्ज की। पुरुष युगल में मैकेनिकल तृतीय वर्ष के आदित्य बरनवाल और सीएसई तृतीय वर्ष के अमन कुमार मौर्य की जोड़ी विजेता रही। दोनों मुकाबलों के विजेताओं को आईईटी के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्येंद्र उपाध्याय ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
वहीं, महिला एकल में सीएसई तृतीय वर्ष की दिव्यांगी राय ने खिताब जीता। महिला युगल में दिव्यांगी राय और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन चतुर्थ वर्ष की तनिष्का की जोड़ी विजेता बनी। विजेता छात्राओं को डॉ. जितेंद्र वर्मा और डॉ. शशिकांत वर्मा ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का आयोजन आईईटी के निदेशक प्रो. डी.के. भट्ट, डीन प्रो. एम.एम. सिंह एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्येंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एकेडमिक कोऑर्डिनेटर इंजी. शशिकांत वर्मा, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. शशिकांत वर्मा एवं अतुल मकरारिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के सफल संचालन में आईईटी स्पोर्ट्स क्लब की टीम का विशेष योगदान रहा। अंत में छात्र स्पोर्ट्स हेड उन्नत वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।





