सेवा संकल्प अभियान के अंतिम कार्यक्रम ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम कार्यक्रम ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन
X


आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतिम कार्यक्रम के रूप में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इनमें नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों में सहभागिता करने वाले प्रतिभागी शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अजित प्रसाद राय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ऊर्जा को नवाचार के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संवेदनशीलता, रचनात्मकता एवं सेवा भावना को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का महत्त्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री कृति पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति, डॉ. सचिन राय एवं डॉ. शशि प्रकाश शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवांगी सिंह, श्री आदर्श मिश्र सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Story
Share it