बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भाषा विश्वविद्यालय, कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने गोद लिए गए गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से किया संवाद
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पहल की है। भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पहल की है। भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पहल की है। भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों अल्लूनगर, देगुरिया, ककोली, लोखरिया और घैला सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.
कुलपति प्रो. तनेजा ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के कारण हुए नुकसान और उनके समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को समझते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान कुलपति ने ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं सहायता व्यवस्था के प्रति जागरूक भी किया.
प्रो तनेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय की यह पहल आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा, जनकल्याण और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित कर रहा है।





