बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में आयोजित हुआ अटल टॉक
झाँसी। सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करना आवश्यक है। यह विचार बुंदेलखंड...

झाँसी। सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करना आवश्यक है। यह विचार बुंदेलखंड...
झाँसी। सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करना आवश्यक है। यह विचार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र डॉ. धर्मेन्द्र सिंह यादव ने व्यक्त किए। वह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित अटल एलुमनाई टॉक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा और शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को करियर निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील काबिया ने विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एवं नैक मूल्यांकन की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार, उद्यमिता और सतत विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शोध में सफलता के लिए विषय की गहरी समझ, अनुशासन, धैर्य और व्यावहारिक ज्ञान जरूरी है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियाँ बताईं। डॉ. राजेश पांडेय ने एलुमनाई संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. ममता दशानी ने किया तथा डॉ. धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूर्व छात्र से उच्च शिक्षा, करियर एवं रोजगार की संभावनाओं को लेकर प्रश्न पूछे।





