भाषा विश्वविद्यालय में दीपावली उत्सव के अंतर्गत ‘दीया सजाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘दीया सजाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई।
गृह विज्ञान विभाग की डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. तत्हीर फात्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने साधारण मिट्टी के दीयों को आकर्षक रंगों, मोतियों, गोटा-पट्टी तथा विभिन्न पारंपरिक डिजाइनों से सजाकर सुंदर एवं मनमोहक रूप प्रदान किया। उनकी कलाकृतियों में भारतीय परंपरा के साथ आधुनिक रचनात्मकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी तथा डॉ. अंजलि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने में सहायक हैं।





