बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. आशिक अहिरवार को मिला ‘डेटा एनालाइजिंग डिवाइस’ का पेटेंट

  • whatsapp
  • Telegram
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. आशिक अहिरवार को मिला ‘डेटा एनालाइजिंग डिवाइस’ का पेटेंट
X


झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशिक अहिरवार ने शोध एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने उनके ‘डेटा एनालाइजिंग डिवाइस’ के डिजाइन को पंजीकृत करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस डिवाइस के डिजाइन में डिस्प्ले, कंट्रोल पैनल और कीपैड को आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुसार एक साथ जोड़ा गया है। इसकी विशेष बनावट इसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से अलग पहचान देती है। भविष्य में इस डिजाइन का उपयोग डेटा विश्लेषण, डिजिटल तकनीक और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में किया जा सकता है।

डॉ. अहिरवार ने गत 9 अक्टूबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नियमित सहायक आचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। विशेष बात यह है कि वे इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यहां से गणित विषय में स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण किया तथा प्रो. आर.के. सैनी के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की

Next Story
Share it