बीबीएयू में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  • whatsapp
  • Telegram
बीबीएयू में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
X



बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में जनजातीय गौरव दिवस समिति की ओर से 'स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों की भूमिका एवं योगदान' विषय पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के अतुलनीय योगदान, उनके संघर्ष, बलिदान एवं ऐतिहासिक भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा जनजातीय नायकों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. सोमिपेम आर. शिमरे उपस्थित रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान को प्रदर्शित किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनजातीय इतिहास, संस्कृति एवं स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।

Next Story
Share it