बीबीएयू में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती पर होगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन, लोकसभा सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड होंगे मुख्य अतिथि
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दिनांक 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अटल बिहारी...

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दिनांक 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अटल बिहारी...
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में दिनांक 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बहराइच लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड उपस्थित रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौर है। इसके अतिरिक्त, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सहायक प्रोफेसर डॉ. राम शंकर उरांव विशेष व्याख्यान देंगे।
इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में सखुआ के पौधों का रोपण भी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को सम्मानित करना है।





