बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को मिला ‘गोमती गौरव सम्मान’, प्रो. राजश्री पाण्डेय ने छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में की सहभागिता
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने दोनों शिक्षिकाओं को उनकी उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए दी बधाई बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर...

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने दोनों शिक्षिकाओं को उनकी उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए दी बधाई बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर...
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने दोनों शिक्षिकाओं को उनकी उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए दी बधाई
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. सुनीता मिश्रा को उनके शैक्षणिक एवं अकादमिक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिष्ठित ‘गोमती गौरव सम्मान’ एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. राजश्री पाण्डेय ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित 43वें छठ महापर्व के भव्य सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता करने हेतु सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रो. सुनीता मिश्रा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनका शैक्षणिक अनुभव, शोध के प्रति समर्पण एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके अतिरिक्त कुलपति जी ने प्रो. राजश्री पाण्डेय को भी इस उपलब्धि एवं सांस्कृतिक सहभागिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता विश्वविद्यालय की समृद्ध पहचान को दर्शाती है। दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धियां विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं।
प्रो. सुनीता मिश्रा एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं। उन्होंने होम साइंस विषय में पीएचडी तथा डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह बीबीएयू में स्कूल ऑफ होम साइंसेज की डीन एवं विभिन्न शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजस्थान स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। खाद्य एवं पोषण, स्वास्थ्य तथा सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान रहा है।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. राजश्री पाण्डेय ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित 43वें छठ महापर्व के भव्य सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रो. राजश्री पाण्डेय को उनकी सांस्कृतिक सहभागिता एवं गरिमामयी उपस्थिति के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय एवं राष्ट्रीय सचिव श्री वेद प्रकाश राय द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।





