बीबीएयू में छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर कार्यशाला का होगा आयोजन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा 19-20 नवंबर 2026 को "प्रकृति-आधारित समाधानों द्वारा छोटी नदियों का...

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा 19-20 नवंबर 2026 को "प्रकृति-आधारित समाधानों द्वारा छोटी नदियों का...
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा 19-20 नवंबर 2026 को "प्रकृति-आधारित समाधानों द्वारा छोटी नदियों का पुनरुद्धार" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला स्कूल ऑफ अर्थ एंड एन्वायरनमेंटल साइंसेज के सभागार (SEES हॉल) में आयोजित होगी। पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल तथा संयोजक प्रो. वेंकटेश दत्ता हैं।
उत्तर प्रदेश के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री आर. के. मित्तल, आईएएस कार्यशाला में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य वक्ताओं में श्री बृजेन्द्र स्वरूप, श्री विजय विश्वास पंत (आईएएस), श्री योगेश कुमार (आईएएस), श्री जोगिंदर सिंह (आईएएस), प्रो. सी. आर. बाबू, प्रो. फिलिप कुलेट, प्रो. प्रभात के. सिंह, डॉ. अवधेश प्रताप, श्री आर. एस. सिन्हा, डॉ. ऋतेश कुमार, डॉ. सोमिल स्वर्णकार, डॉ. सुदिप्तो चटर्जी, डॉ. फैयाज अहमद खुदसर, श्री सुरेश भाई, श्री सुरेश बाबू, डॉ. सीताराम टैगोर एवं श्री सुरेश एम.जी. सम्मिलित हैं।
कार्यशाला में विशेषज्ञ, शोधकर्ता, नीति-निर्माता, अभियंता एवं प्रैक्टिशनर विज्ञान-आधारित तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पुनरुद्धार रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।





