हेल्थाथॉन हाफ मैराथन में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने की सहभागिता
दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट द्वारा रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में आयोजित हेल्थाथॉन हाफ मैराथन सीजन-4 में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा...

दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट द्वारा रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में आयोजित हेल्थाथॉन हाफ मैराथन सीजन-4 में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा...
दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट द्वारा रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में आयोजित हेल्थाथॉन हाफ मैराथन सीजन-4 में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रातः 5:30 बजे प्रारंभ हुई इस मैराथन में कैडेट्स ने 2, 5 एवं 10 किलोमीटर की तीनों श्रेणियों में भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
मैराथन में 2 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर स्मार्ट रन तथा 10 किलोमीटर फिटनेस रन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश, ऊर्जा एवं उत्साह के साथ दौड़ में सहभागिता की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की एनसीसी अधिकारी (एएनओ) लेफ्. डॉ. बुशरा अलवेरा ने कैडेट्स का समन्वय एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने कैडेट्स को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराते हुए इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन कैडेट्स के लिए अपनी सहनशक्ति, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प एवं सामूहिक भावना को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता ने युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिटनेस के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।





