नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सीएसजेएमयू की शानदार जीत

  • whatsapp
  • Telegram
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सीएसजेएमयू की शानदार जीत
X



कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एआईयू नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। पंजाब के जालंधर स्थित डीएवी विश्वविद्यालय में 20 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रही आल इंडिया यूनिवर्सिटीज नार्थ ज़ोन पुरुष वॉलीवाल चैंपियनशिप (AIU North Zone University Volleyball Championship Men’s 2026-27) में सीएसजेएमयू की टीम ने एमआरएसयू पंजाब को लगातार दो सेटों में हराकर 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के पहले मैच में विश्वविद्यालय की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, सटीक सर्विस और दमदार स्मैश के दम पर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले सेट में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 25-20 से जीत हासिल की। वहीं दूसरे सेट में टीम ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 25-14 के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया।

बेस्ट ऑफ थ्री सेट प्रारूप में खेले गए इस मुकाबले में लगातार दो सेट जीतकर विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस जीत से खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा है और आगामी मुकाबलों के लिए टीम का मनोबल मजबूत हुआ है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

सीएसजेएमयू की टीम की यह जीत विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचायक है।

Next Story
Share it