बीबीएयू के विधि विभाग में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का लिखित चरण आयोजित
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के विधि विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विभिन्न...

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के विधि विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विभिन्न...
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के विधि विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 23 नवंबर को ‘भारतीय संविधान – इतिहास, सिद्धांत एवं संवैधानिक शासन’ (Constitution of India – History, Principles, and Constitutional Governance) विषय पर क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण, लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता का अगला चरण 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं कार्यक्रम समन्वयक तथा विधि विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनीस अहमद, डॉ. खुशनुमा बानो एवं डॉ. नवनीत कृष्ण का विशेष सहयोग रहा।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों की समझ एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के अतिरिक्त स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रैली एवं संगोष्ठी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।





