UPRISE-2026 : रिद्धि सिंह को मिला ₹25,000 का पुरस्कार, विजेता बनकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में आयोजित UPRISE-2026 के आइडिएशन एवं पिचिंग एरिना में उत्कृष्ट बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने पर रिद्धि...

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में आयोजित UPRISE-2026 के आइडिएशन एवं पिचिंग एरिना में उत्कृष्ट बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने पर रिद्धि...
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में आयोजित UPRISE-2026 के आइडिएशन एवं पिचिंग एरिना में उत्कृष्ट बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने पर रिद्धि सिंह को विजेता घोषित किया गया। उन्हें ₹25,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। मंच पर कुलपति प्रो. डॉ. संजीव कुमार, रजिस्ट्रार श्री अमृत लाल, निदेशक श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य अतिथियों ने रिद्धि सिंह को ट्रॉफी एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
रिद्धि सिंह ने अपने बिजनेस आइडिया से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके आइडिया में नवाचार, व्यावहारिकता और रोजगार सृजन की स्पष्ट संभावना देखने को मिली।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि रिद्धि सिंह की यह सफलता विश्वविद्यालय के युवाओं के लिए प्रेरणा है। निदेशक डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी रिद्धि को बधाई देते हुए कहा कि *श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशआइडिया को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग देगा।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन की ओर से रिद्धि सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी





