VBYLD 2027: युवाओं को जोड़ने के लिये भाषा विवि ने चलाया विशेष अभियान
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में VBYLD 2027 (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) के अंतर्गत आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में युवाओं...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में VBYLD 2027 (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) के अंतर्गत आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में युवाओं...
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में VBYLD 2027 (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) के अंतर्गत आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मंजू सिंह, ओएसडी एवं एसएलओ, एनएसएस सेल, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों के रूप में श्रीमती उषा सेन, ब्लॉक प्रमुख तथा श्री दिनेश यादव, प्रधान, विकास खंड चिनहट की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नलिनी मिश्रा, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना रहीं।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने अपने संदेश में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से ज्ञान, जागरूकता, सकारात्मक सोच और रचनात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं से VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने तथा इस अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिंह ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को VBYLD 2027 (Mission Mode Campaign) के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, ज्ञान और जागरूकता राष्ट्र की प्रगति की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए युवा विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम की संयोजक एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा कि VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता युवाओं को ज्ञान, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय और समाज के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगिता से जोड़ना तथा उनमें राष्ट्र के विकास के प्रति जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में श्रीमती उषा सेन, ब्लॉक प्रमुख एवं श्री दिनेश यादव, प्रधान, विकास खंड चिनहट ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए अभियान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने का आह्वान किया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं उपस्थित युवाओं को VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही अधिकाधिक युवाओं को प्रतियोगिता में सहभागी बनाने तथा अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ काज़िम रिज़वी के साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रामदास, डॉ. अभय कृष्ण, डॉ. रत्नेश कुमार सिंह, डॉ. साइमा अलीम, डॉ. आशीष शाही, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, डॉ. राशि श्रीवास्तव, डॉ. इरफान, डॉ. राजकुमार सिंह एवं डॉ. कृष्ण मुकुंद की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही.





