लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 16 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2021 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 16 छात्रों को...
![Admin Admin](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
![लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 16 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 16 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट](https://bachpanexpress.com/h-upload/2021/02/21/418203-whatsapp-image-2021-02-20-at-214527.webp)
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2021 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 16 छात्रों को...
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2021 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 16 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला।
इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि रैप्स आई टेक कंपनी मे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 5 छात्रों, सिविल इंजीनियरिंग के 4 छात्रों, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 3 छात्रों, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 छात्रों,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं एम.सी.ए के एक - एक छात्र का चयन ग्रैजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर अधिकतम 3.16 लाख प्रतिवर्ष पैकेज पर चयन हुआ।
अब तक इंजीनियरिंग संकाय के 89 छात्रों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रोफेसर आर.एस.गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।
अराधना मौर्या