छात्र सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा सुहेल देव विश्वविद्यालय, बड़े विश्वविद्यालयों की तर्ज पर विकसित हो रहा परिसर

  • whatsapp
  • Telegram
छात्र सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा सुहेल देव विश्वविद्यालय, बड़े विश्वविद्यालयों की तर्ज पर विकसित हो रहा परिसर
X



आजमगढ़। नवस्थापित महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य इसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मानकों के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल परिसर के रूप में विकसित करना है।

मीडिया सेल द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि वित्तीय उपलब्धता के अनुसार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए छात्रों के लिए मोबाइल पीएचसी बस की खरीद हेतु जेम पोर्टल पर निविदा जारी कर दी गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य द्वार सहित सभी शैक्षणिक भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी व्यवस्था क्रियाशील कर दी गई है।

आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। परिसर में पांच लिफ्ट सुचारू रूप से संचालित हैं, शेष तीन लिफ्टों की सर्विसिंग अंतिम चरण में है। शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर चालू कर दिए गए हैं। छात्रों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए परिसर से मुख्य मार्ग तक बस एवं ई-रिक्शा का नियमित संचालन हो रहा है। विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत महाराजा सुहेल देव जी की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव 🤣शासन को भेजा जा चुका है।

इसके अलावा बड़े विश्वविद्यालयों की तर्ज पर सुसज्जित केंद्रीय पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई परिसर, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर सेंटर, मीडिया लैब, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, प्लेसमेंट सेल, करियर काउंसलिंग, स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर, कैंटीन और बालक औऱ बालिका छात्रावास में सुरक्षा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

माननीय कुलपति जी ने कहा, "यह आपका अपना परिवार है, आपके सपनों का विश्वविद्यालय है। संसाधन साधन हैं, साध्य नहीं। साध्य है शिक्षा, चरित्र और परिश्रम। पढ़ाई ही पूजा है।" उन्होंने छात्रों से 75 प्रतिशत उपस्थिति के साथ नियमित पढ़ाई का आह्वान किया।

Next Story
Share it